शिवाला कला/बिजनौर। थाना शिवाला कला क्षेत्र के ग्राम आजमगढ़ उर्फ रतनगढ़ में एक दर्दनाक अग्निकांड की घटना सामने आई है। यहां निवासी सतनाम सिंह के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक भीषण आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और फर्नीचर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित सतनाम सिंह के मुताबिक, आग से करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। वहीं स्थानीय स्तर पर भी मदद के प्रयास शुरू किए गए हैं, ताकि प्रभावित परिवार को राहत मिल सके।