महराजगंज तराई (बलरामपुर) /स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रमनगरा निवासी लाल जी वर्मा ने बताया कि बुधवार करीब शाम 6:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें उनका पशु शाला में रखा चारा मशीन, बैलगाड़ी , व अन्य सामान जल गई। आग की चपेट में आने से अनीता देवी नानबाबू रामजी के घर में रखा कपड़ा अनाज बर्तन सहित गृहस्थी जलकर राख हो गई। अग्निशमन व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल मनीष कुमार ने बताया है कि क्षति का आकलन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।