बालिकाओं को गुड टच-बैड टच की दी गई जानकारी

सोनभद्र। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद भर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिसमें लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं व बच्चों के प्रति हिंसा, साक्षरता और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विशेष जानकारी दी गई। अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों व ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी अधिकारों तथा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल व लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी और ओटीपी साझा न करने को लेकर भी जागरूक किया गया। पुलिस ने आपात स्थिति में 112, महिला सुरक्षा हेतु 1090 या 1091, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध के लिए 1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *