लखनऊ: गोमती नगर जनकल्याण महासमिति द्वारा गोमती नगर के विवेक खंड में बृहस्पतिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा विमोचित समिति की पत्रिका “स्मारिका” की लगभग 1000 प्रतियां उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों में वितरित की गईं। पत्रिका का विमोचन लगभग 15 दिन पूर्व रक्षा मंत्री जी के लखनऊ प्रवास के दौरान हुआ था। रक्षा मंत्री और लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह ने पत्रिका के विमोचन के दौरान समिति के कार्यों एवं जनसेवा के प्रयासों की सराहना की गई थी।समिति द्वारा प्रकाशित यह पत्रिका जन-जागरण के उद्देश्य से तैयार की गई है, जिसे गोमती नगर सहित व्यापक जन-समुदाय तक पहुँचाया जा रहा है। पत्रिका में क्षेत्र के विकास कार्यों, सामाजिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल प्रबंधन एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को प्रमुखता से शामिल किया गया है।आज आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से पत्रिका वितरण के साथ जन-जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया गया, जिससे इसे व्यापक जन-जन तक पहुँचाया जा सके।समिति अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) बी.एन. सिंह ने कहा कि यह स्मारिका समाज के विभिन्न विकास कार्यों, जनसेवा गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं का दर्पण है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को जागरूक एवं सहभागिता के लिए प्रेरित करना है।महासचिव डॉ. राघवेन्द्र शुक्ल ने अपने संदेश में सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि समिति निरंतर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है।समिति द्वारा कराए गए प्रमुख कार्य (संक्षेप में):क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था एवं सीवर लाइन का विस्तार, वरिष्ठ नागरिकों हेतु केयर सेंटर एवं स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन स्वच्छता अभियान, सेनेटाइजेशन एवं सामाजिक सहयोग कार्यक्रम, पार्कों का विकास एवं हरित पर्यावरण को बढ़ावा रेलवे एवं यातायात सुविधाओं में सुधार हेतु प्रयास, जरूरतमंदों के लिए भोजन, वस्त्र एवं दवा वितरण, जल संरक्षण एवं बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के विकास में सहयोग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, समाजसेवी एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति ने सभी से अपील की कि वे ऐसे जनहित कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज के समग्र विकास में सहयोग करें।