ब्लॉक स्तरीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला  आयोजित

ललितपुर-विकास खंड जखौरा के ग्राम प्रधान  एवं प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन शहर के आजादपुरा स्थित सोनी मिलन पैलेस में मुख्य अतिथि अनुपम चौबे जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ जखौरा भुवनेंदु अरजरिया ने की।कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत शिक्षिका प्रभा वर्मा एवं दीपिका झां ने संंयुक्त रूप से प्रस्तुत किया।तत्पश्चात विद्यालय में 19 पैरामीटर की कायाकल्प के रूप में विस्तार से एआरपी इंदर सिंह पटेल ने जानकारी दी एवं आईसीटी की जानकारी एआरपी सिंघई विकास जैन ने बताया।तत्पश्चात ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनुपम चौबे ने बताया कि जनपद के सभी ग्राम प्रधान जनपद में जो भी शासन की योजनाएं संचालित हो रही हैं उन्हें शासन की नियमावली के अनुसार ही करेंगे और विकास कार्यों के लिए सरकार गाइडलाइन के आधार पर किया जायेगा।इस दौरान बीईओ जखौरा भुवनेंदु अरजरिया ने कहा कि ग्राम पंचायतों में कायाकल्प योजना के अन्तर्गत खर्च की जाने वाली धनराशि से विद्यालयों को सुंदर व आकर्षक बनाये।जिससे परिषदीय विद्यालयों के प्रति बच्चों की रूचि बनी रहे। मध्यान्ह भोजना योजना के अन्तर्गत बच्चों को गुणवत्ता युक्त पौष्टिक आहार भी मिले।इस दौरान जखौरा ब्लाक के समस्त ग्राम प्रधान एवं परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन,एआरपी अभिषेक अहिरवार, शैलेश जैन,राजीव बजाज,अनीता कुशवाहा,सुरेंद्र पटेरिया राकेश कौशिक,सुनील कौशिक, राजीव बाजपेई सुषमा साध,आदर्श रावत,राजेश साध,इंद्रपाल सिंह,रक्षपाल सिंह बुंदेला,
श्यामनारायण त्रिवेदी, अरविंद गौतम मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा चौधरी एवं न्यामी लाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *