भेटुआ/अमेठी। विकास खंड भेटुआ के मॉडल स्कूल सेमरा में न्याय पंचायत कोरारी हीरशाह स्तर पर शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमेठी युवराज अनंत विक्रम सिंह व बहुरानी शाम्भवी सिंह ने की।अभिभावकों को संबोधित करते हुए युवराज अनंत विक्रम सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों की रीढ़ होती है, इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ऐसे में बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालयों में जरूर कराएं।वहीं बहुरानी शाम्भवी सिंह ने कहा कि “एक रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ।” उन्होंने राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक राजेश सिंह की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का उत्कृष्ट वातावरण शिक्षकों की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।ग्राम प्रधान जयेश यादव ने विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक पवन कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान युवराज अनंत विक्रम सिंह ने प्रधानाध्यापक राजेश सिंह को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में शैलजा गौड़ की आकर्षक रंगोली ने सभी का ध्यान खींचा। इस मौके पर नोडल शिक्षक राजीव गुप्ता सहित शैलजा गौड़, श्याम करन सिंह, पंकज कुमार राय, सुधांशु यादव, सुशील कुमार सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, विवेक त्रिपाठी, जनार्दन शुक्ला, स्मिता, गीता देवी समेत न्याय पंचायत के कई शिक्षक उपस्थित रहे।