तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न 

अमेठी। बुधवार को जिले के डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय अमेठी जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफल समापन हुआ। बताते चलें कि यह बैडमिंटन टूर्नामेंट स्वर्गीय देवी प्रसाद त्रिपाठी की स्मृति में अमेठी बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ जो 23 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च, बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ।पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी व पूर्व मंत्री डॉ अमीता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ अमीता सिंह ने कहा कि मैच जीतने या हारने के बाद इसका विष्लेषण करना चाहिए। ट्रेनिंग का हर एक कदम आपको सफलता की ओर ले जाता है। खिलाड़ियों को स्वयं के मेहनत के साथ ईमानदार होना चाहिए।मिक्स्ड डबल्स 40 प्लस आयु वर्ग में जितेंद्र शर्मा व मीता दास की जोड़ी विनर  तथा विकास कुमार अग्रवाल व निशि अग्रवाल की जोड़ी रनर रही। मेंस डबल्स 40 प्लस में ऐश्वर्या यादव व विनय कुमार विनर रहे तथा जितेंद्र शर्मा व विकास कुमार अग्रवाल रनर रहे। वूमेन सिंगल 40 प्लस में मीता दास विनर, अर्चना सिंह रनर, व निशि अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। मिक्स्ड डबल्स ओपन कैटेगरी में आलोक अग्रहरी व गौरी पांडे की जोड़ी विनर रही। वूमेंस डबल ओपन कैटेगरी में शगुन राय और तनिष्का सिंह की जोड़ी विनर रही तथा आकांक्षा शुक्ला व जिगमीत रनर रहे। मेंस डबल्स में आलोक अग्रहरि और आशुतोष सिंह की जोड़ी विनर रही, जबकि अजीत व कुलदीप रनर रहे। वूमेन सिंगल्स में शगुन राय विनर, आकांक्षा शुक्ला रनर व वैष्णवी तिवारी तृतीय स्थान पर रही। बॉयज अंडर 13 में वीर विक्रम सिंह, अंडर 11 में अर्जुन सिंह, गर्ल्स सिंगल अंडर 11 में आद्या सिंह, गर्ल्स सिंगल-19 में नव्या सिंह, अंडर 17 में गौरी पांडे, गर्ल्स डबल अंडर 13 में आद्या व शिनाया की जोड़ी विनर रही। वही मिक्स डबल अंडर 17 में शुभ शर्मा, गोरी पांडे की जोड़ी विनर रही तथा दिव्या व नव्या की जोड़ी रनर रही।टूर्नामेंट में विनर, रनर व तृतीय स्थान पर सफल खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ अमीता सिंह द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र, किट बैग, बैग पैक, उपहार व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में कुल 2 लाख के नकद प्राइज मनी वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *