गैस के लिए मची हाहाकार, घंटों लाइन लगाने के बाद भी लौट रहे मायूस

अमेठी। अमेठी नगर क्षेत्र के बस अड्डे के पास स्थित चाय व होटल दुकानों में कमर्शियल गैस की किल्लत से कामकाज प्रभावित हो रहा है। गैस आपूर्ति में व्यवधान के चलते होटल कर्मचारियों को मजबूरी में कोयले की भट्ठी पर चाय और भोजन तैयार करना पड़ रहा है।कर्मचारियों का कहना है कि भट्ठी पर काम करना अधिक समय व मेहनत मांगता है, जिससे सेवा की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं होटल संचालकों ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था से किसी तरह संचालन जारी है, लेकिन लगातार गैस संकट से दिक्कतें बढ़ रही हैं।उधर, गैस लेने पहुंचे उपभोक्ता सुबह 4-5 बजे से लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। तेज धूप में सिर पर गमछा बांधकर लोग घंटों इंतजार करते नजर आए, लेकिन पर्याप्त गैस उपलब्ध न होने से मायूसी हाथ लगी।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अमेठी आशीष सिंह व सीओ मनोज कुमार मिश्र इंस्पेक्टर रवि सिंह के साथ अमेठी थाना क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *