गौरव गौतम का विद्यार्थी परिषद से प्रारंभ होकर जिला महामंत्री तक का सफर 

ललितपुर- वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें गौरव गौतम को जिला महामंत्री बनाया गया उन्होंने पहल टुडे को एक साक्षात्कार में बताया कि  मैं वर्ष 2005 में विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आया तब मुझे श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज के इकाई अध्यक्ष बनाया गया फिर राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष  इसके बाद नगर का नगर मंत्री विद्यार्थी परिषद बनाया गया एवं जिला संयोजक लगातार तीन बार विद्यार्थी परिषद  का रहा उसके बाद झांसी विभाग के संयोजक विद्यार्थी परिषद रहा फिर विद्यार्थी परिषद की प्रदेश टीम में प्रांत के प्रमुख तकनीकी विद्यार्थी परिषद रहा उसके बाद युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया उसके बाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र युवा मोर्चा के रूप में काम किया है वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी ने जिले के महामंत्री का पद दिया है जो भी मुझे जो भी पद सोंपा गया मैंने उस पद का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वाहन किया है मेरा हमेशा  उद्देश्य रहा की पार्टी की नीतियों को  जन-जन तक पहुंचाया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *