बोरे में मिला लापता अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

बहराइच। जिले के थाना मटेरा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब झाड़ियों में एक बोरे के अंदर अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक पिछले पांच दिनों से लापता बताया जा रहा था।जानकारी के अनुसार नानपारा क्षेत्र के बैसवारा गांव निवासी 52 वर्षीय विशंभर पांच दिन पहले घर से लापता हो गए थे, जिसकी गुमशुदगी परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। रविवार को थाना मटेरा क्षेत्र के भयापुरवा गांव के पास झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में बोरे में बंद शव मिलने की सूचना मिली।सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।यह घटना भयापुरवा गांव की है, जहां इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *