खाटू श्याम भजन संध्या से पूर्व निशान  यात्रा निकाली गई

 पिलखुआ mश्री श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा 22वें श्री श्याम महोत्सव के भव्य आयोजन आपके लिए नगर में निशान यात्रा निकालकर श्रद्धालुओं को भजन संध्या कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा रामलीला  मैदान में होने वाले वार्षिक श्री श्याम महोत्सव से पूर्व नगर में निशान यात्रा निकाली गई
 इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं  श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ निशान यात्रा में भाग लिया  ट्रस्ट के सदस्य गोपाल गोयल ने बताया कि 22 वा  वार्षिक महोत्सव  श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने के लिए नगर में निशान यात्रा निकाली गई जो रेलवे रोड से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए रामलीला मैदान संपन्न हुई
महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में भजन संध्या का आयोजन , जिसमें देश के विभिन्न स्थानों से प्रसिद्ध कलाकार  इनमें रामकुमार लक्खा, हरमेंद्र सिंह, शंकर अनुरागी, टिंकल शर्मा और तनु कश्यप शामिल होंगे। संचालक समिति के अमित मित्तल ने जानकारी दी कि सोमवार की शाम को खाटू श्याम प्रभु के भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर प्रदीप सिंघल . अमित मित्तल,गोपाल गोयल, बबलू, पियूष ,अनिल, प्रदीप, अनमोल,कृष ,प्रियम,मोहन,भानु, अंकित ठाकुर,राहुल गोयल, प्रेरणा गोयल, पुनीत गर्ग ,वरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *