हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया लालगंज मार्ग मझियार गांव से सोमवार की दोपहर आरटीओ ने सड़क पर दौड़ रही सवारी बस, मैक्स व माल वाहक वाहन हाईवा व मैजिक को पकडकर कार्रवाई करते हुए पकड़े गए वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कराते हुए पुलिस की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया है एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने ओवर लोड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए हलिया लालगंज मार्ग मझियार गांव से सवारियों को लेकर प्रयागराज जा रही डग्गामार बस व मैक्स वाहन व माल वाहक हाईवा व मैजिक वाहन को पकड़कर कार्रवाई करते हुए पकड़े गए वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कराते हुए वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया है एआरटीओ के इस अभियान से डग्गामार वाहनों के मालिकों व चालकों में हड़कंप मच गया है । इस संबंध में एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया की अभियान चलाकर डग्गामार वाहन बस व मैक्स व माल वाहक हाईवा व मैजिक को पकड़कर कार्रवाई करते हुए वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कराते हुए पुलिस की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है।