नसीराबाद,रायबरेली आज दिनांक 21/3/2026 को मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र के ग्राम लहेंगा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर उन्हें सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 1076, 1098, 1930, 102, 101, 181 एवं 108 की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इन नंबरों के उपयोग और महत्व के बारे में भी समझाया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, उज्ज्वला योजना, बीसी सखी योजना तथा निराश्रित वृद्धा पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस जागरूकता अभियान में थाना नसीराबाद से उपनिरीक्षक श्री योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार एवं महिला कांस्टेबल रेनू यादव सहित सैकड़ों में ग्रामीण उपस्थित रहे।