पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय कुंवरमऊ में बड़े धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया गया

नसीराबाद, रायबरेली-:विकास खण्ड छतोह क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत कुंवरमऊ में संचालित क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए चर्चित पी,एम,श्री कंपोजिट विद्यालय ने शुक्रवार 20 मार्च को अपना वार्षिक उत्सव हर्षो उल्लास और बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का श्री गणेश किया। इसके बाद पी,एम,श्री कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं ने मां वीणा की स्तुति में वंदना गीत और आगंतुको के प्रति स्वागत गीत प्रस्तुत किया स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील कुमार शुक्ला ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत और अभिनंदन किया छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए एकल और सामूहिक गीत ,नृत्य और लघु नाटिका आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया दर्शक दीर्घा में बैठे जन प्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों सहित अभिभावकों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम और उन्हें प्रशिक्षित करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की मुख कंठ से प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि कुंवर मऊ ग्राम प्रधान राजाराम यादव ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यंत पिछड़े हुए इस क्षेत्र में शिक्षक की अलग जागते हुए विद्या के इस मंदिर की स्थापना वंदनीय है। यह संस्था निकट भविष्य में विकसित होकर महाविद्यालय का स्वरूप ग्रहण करेगी ऐसा मेरा विश्वास है मेरी शुभकामनाएं इस संस्था के साथ हैं। स्कूल के संरक्षक अतुल कुमार एवं आयोजक राकेश सोनकर जायसी और वही प्रधानाचार्य सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि आईसीटी लैब का संचालन अप्रैल माह से शुरू किया जाएगा। जिसका उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश द्वारा किया गया। वही प्रधानाचार्य सुशील कुमार शुक्ला ने सभी आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद, दल बहादुर, अमित कुमार ,अतुल कुमार, महेश तिवारी, वेद प्रकाश मौर्य राकेश सोनकर जायसी, अजीत, विमलेश, एवं शिक्षिका प्रेमिका अग्रहरि, प्रीति गंगवार, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *