एमएलसी विशाल सिंह चंचल के जन्मदिन पर भव्य आयोजन 

गाज़ीपुर – बिरनो विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत बिरनो दलित बस्ती में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों के बीच विशेष रूप से विधवा एवं बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी और मिठाई वितरित की गई। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को केक खिलाकर उत्सव का माहौल बनाया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना देखने को मिली।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू गुप्ता ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास में एमएलसी विशाल सिंह चंचल और बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में दोनों जनप्रतिनिधियों से जो सम्मान और विकास कार्यों में सहयोग मिला है, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन एमएलसी की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए किया गया है।कार्यक्रम में पिंटू राम, ऋतिक कुमार, जाहिंद्र राम, ईश्वर राम, सुभाष राम, दिनेश गुप्ता, बिरजू अकेला सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस अवसर को यादगार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *