नगीना । लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों की चिंता बढ़ गई है वही डर सताने लगा है कि यदि हवा चल जाती है तो बच्चों की तरह से पाली गई गेहूं की फसल व् सरसों की तैयार फसल बर्बाद हो जाएगी शुक्रवार की सुबह से लगातार वर्षा पड़ रही है जिससे खेतों में पानी भरना शुरू हो गया है किसानों को अपनी तैयार की हुई फसल की चिंता सता रही है। शुक्रवार की सुबह सवेरे से ही काले बादलों के साथ हल्की वर्षा पडनी शुरू हो गई थी। जिसका सिलसिला शाम तक नहीं रुकी शाम होते-होते इतनी वर्षा पड़ गई की खेतों में पानी जमा होने लगा इस समय खेतों में गेहूं व सरसों की फसल तैयार खड़ी है। सरसों की लगभग 80 प्रतिशत फसल तो कट चुकी है लेकिन अभी भी 20 प्रतिशत फसल खेतों में खड़ी है जो लगातार हो रही बारिश के कारण खराब हो जाएगी वही शुक्रवार को तो वर्षा के साथ हवा नहीं चली लेकिन यदि हवा चल गई तो खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल में गिरकर खराब हो जाएगी जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा लगातार हो रही बारिश के कारण गन्ने की कटाई भी रुक गई है गन्ने का सीजन अभी खत्म होने के लिए जा रहा है। तथा कुछ खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। जिसको किसान मिल में सप्लाई कर खत्म करना चाह रहे थे। लेकिन लगातार बारिश होने से खेतों में जल भराव हो गया है जिस गन्ना की कटाई भी रुक जाएगी और नुकसान होगा इस समय गन्ना की बुवाई भी काफी तेजी से हो रही थी। वह भी रुक जाएगी जिन खेतों में पलावा हो चुका था उनकी बुवाई भी लेट हो जाएगी और मार्च में अब गन्ना बुवाई नहीं हो पाएगी गन्ना बुवाई अप्रैल में करनी पड़ेगी जो लेट बुवाई हो जाएगी किसानों को ऐसा में हो रही वर्षा से भारी नुकसान हो सकता है।