सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर मे मेले का आयोजन, वितरित किए गए चेक

गौरीगंज/अमेठी।उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गौरीगंज स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित मेले में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सचिन कुमार ने सहभागिता की।इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए और सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं और लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।वहीं, सीडीओ सचिन कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।कार्यक्रम में बहुत से अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *