दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बीडीओ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया 

में बुधवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे ग्राम पंचायत से पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव को संबोधित करते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को पीएफएमएस, ई-ग्राम स्वराज एवं जेम (GeM) पोर्टल के प्रभावी संचालन एवं उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान करना है, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं का पारदर्शी एवं सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग से आए प्रशिक्षकों डॉ. पीयूष मणि मौर्य, श्यामधर, रंजना एवं दीपांशी द्वारा प्रतिभागियों को पोर्टल के विभिन्न तकनीकी पहलुओं, डेटा प्रविष्टि, रिपोर्टिंग प्रणाली एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी, एडीओ (कृषि), जेई (एमआई), सीएम फेलो, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों की उपस्थिति में खंड विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इससे शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारी को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने का संकल्प लिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी, एडीओ एग्रीकल्चर नरेंद्र कानापुरिया, सीएम फेलो गौरव कुमार, जेई एम आई विजय कुमार ग्राम पंचायत प्रधान राजेश मौर्य, पंचायत सहायक विनित पांडेय, सहित काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *