गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियाँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वध के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंश के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो पिकअप वाहन भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप वाहनों में गोवंश को वध के लिए लेकर जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया।पूछताछ में उनकी पहचान राकेश कुमार पुत्र राम निवास राम निवासी ग्राम करजरा थाना धीना जनपद चंदौली तथा सुनील कुमार उर्फ रामभजन राम पुत्र सत्यनारायण राम निवासी ग्राम अहिकौरा थाना धानापुर जनपद चंदौली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिकअप वाहनों में लदे तीन गोवंश (दो गाय और एक बछड़ा) बरामद किए।इस मामले में जमानियाँ थाने में मुकदमा संख्या 73/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ पूर्व में भी गोवध निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह और जमानियाँ थाने की पुलिस टीम शामिल रही।