मिर्जापुर। आदर्श इंटर कॉलेज भी विसुंदरपुर के अध्यापकों और कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का सोमवार को घेराव किया। शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक खिसक लिए। बार-बार फोन लगाने पर भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। गौरतलब है कि आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर के शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन माह दिसंबर से लगातार रोका गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय न तो कारण स्पष्ट कर पा रहा है न वेतन भुगतान कर रहा है। शिक्षकों का कहना है की विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य का जो प्रकरण लंबित था उसका निराकरण जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर पर विचाराधीन है।read more:https://khabarentertainment.in/fair-begins-at-jai-gurudev-ashram/ जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर विद्यालय से तीन प्रकार का वेतन बिल प्रस्तुत किया गया है। एक एनपीएस का, दूसरा जीपीएफ का और तीसरा पूर्व प्रधानाचार्य जयप्रकाश सरोज का। इसके बाद भी विद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों का वेतन अभी तक नहीं प्रदान किया गया है। शिक्षकों का कहना है की सभी शिक्षक किसी न किसी बैंक से लोन लेकर घर आदि बनवाए हैं, जिसकी किस्त बाधित होने पर बैंक द्वारा पेनल्टी लगा दी जा रही है। इससे शिक्षकों और कर्मचारियों का आर्थिक नुकसान हो रहा है और घर में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में बारंबार जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र दिया गया किंतु उनके द्वारा निराकरण नहीं किया गया। बाध्य होकर शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करने और उच्च अधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराने का निर्णय लिया है। शिक्षकों का कहना है यदि मांगे शीघ्र नहीं पूरी होती तो शिक्षक आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। घेराव में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री डॉ0 रमा शंकर शुक्ल, अभिषेक कुमार द्विवेदी, रत्नेश कुमार सिंह, शिव प्रताप भारती, सुरेश कुमार पांडे, उपेंद्र यादव, अजय कुमार, कपिल देव, श्याम बिहारी, जयराम यादव, प्रियंका मिश्रा, रवि शंकर ओझा, अमलेश कुमार, बृजभूषण पांडे, संतोष, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार दुबे, कैलाश कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह, नमित कुमार, रागिनी द्विवेदी, राजेश चंद्र पांडे, श्रीनाथ, धर्मेंद्र कुमार पांडे, नेपाल, काशीनाथ, सर्वेश कुमार सोनकर, धर्मेंद्र कुमार, राजपति सिंह शामिल थे।