तेली साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जयंती व होली मिलन समारोह

राजीव जायसवाल-बड़हलगंज के तिवारीपुर में रविवार रात तेली साहू समाज संगठन ने कर्मा देवी जयंती मनाई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने माता कर्मा देवी का विधिवत पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में समाज की बेटियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।जयंती समारोह के दौरान वक्ताओं ने कर्मा देवी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।समाज संगठन के अध्यक्ष राकेश गुप्ता उर्फ राजू ने कहा कि कर्मा देवी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।read more:https://khabarentertainment.in/hafiz-asif-completed-taraweeh-prayers-at-taha-jama-masjid-on-the-west-side/  उन्होंने शिक्षा, संस्कार और एकता के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। गुप्ता ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और जागरूकता बढ़ाते हैं।मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने कहा कि कर्मा देवी जयंती समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी को संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने बेटियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को नई पीढ़ी द्वारा संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रतीक बताया।डॉ. दयानंद गुप्ता ने शिक्षा और सामाजिक एकता को समाज की प्रगति के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कर्मा देवी के आदर्शों को अपनाकर समाज को आगे बढ़ाने की बात कही।इस अवसर पर डॉ. कृष्णा गुप्ता, डॉ. एस.एन. प्रसाद, कृष्ण मुरारी, पवन गुप्ता, अजय गुप्ता, विरु गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, डब्बू गुप्ता, प्रेम गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, सूर्य प्रकाश गुप्ता, यमुना गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, एकता गुप्ता और पूनम गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *