समाज के हित-साधन की साधना है पत्रकारिता : एल. वेंकटेश्वर लू

समाधान आधारित पत्रकारिता से समाज में लाया जा सकता है सकारात्मक बदलाव
नूरपुर (बिजनौर)।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय सम्मेलन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण) एल. वेंकटेश्वर लू ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण भर नहीं, बल्कि समाज के हित-साधन की एक महत्वपूर्ण साधना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाधान आधारित पत्रकारिता की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। यदि पत्रकार समस्याओं के साथ-साथ उनके समाधान को भी सामने लाएं तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। पत्रकारों की निष्पक्ष और जिम्मेदार रिपोर्टिंग से समाज में जागरूकता बढ़ती है तथा शासन-प्रशासन को भी जनसमस्याओं की सही जानकारी मिलती है।read more:https://khabarentertainment.in/101-mobile-phones-recovered-under-operation-muskaan-in-unnao-phones-worth-over-rs-22-lakh-returned-to-owners/ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी बिजनौर जसजीत कौर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की निष्पक्ष, तथ्यपूर्ण और जिम्मेदार रिपोर्टिंग से समाज में विश्वास और पारदर्शिता मजबूत होती है।इस अवसर पर सीडीओ बिजनौर तथा एसडीएम चांदपुर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और पत्रकारों के कार्य की सराहना की।सम्मेलन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्षों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने पत्रकारिता को जनसेवा का सशक्त माध्यम बताते हुए पत्रकारों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही और पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों तथा उनके समाधान पर सार्थक चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *