चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का अपर निदेशक ने लिया जायजा, सीएचसी तुलसीपुर का किया निरीक्षण

बलरामपुर /आगामी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर में आयोजित होने वाले मेले के दृष्टिगत स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ अल्पना रानी गुप्ता ने तुलसीपुर क्षेत्र का भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, दवा उपलब्धता एवं चिकित्सकीय टीमों की तैनाती की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपचार सुनिश्चित हो सके।इसके उपरांत अपर निदेशक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *