दृष्टि दान से किसी की खुशियां ही नही, उनके परिवार के आंतरिक शांति और संतुष्टि प्राप्त होती है ,डॉ  अजय मौर्य

ग़ाज़ीपुर: सम्राट अशोक क्लब के नेतृत्व में गाजीपुर जनपद में 17वा नेत्रदान कराया गया *ग्राम सभा छावनी लाइन के पांडेपुर* के समाजसेवी एवं पूर्व जिला महासचिव जन अधिकार पार्टी के अभिमन्यु कुशवाहा के पिता स्वर्गीय चौधरी भगवान सिंह कुशवाहा का मनोपरांत नेत्रदान कराया गया अभिमन्यु कुशवाहा के आवास पर  सम्राट अशोक क्लब के पदाधिकारियों के साथ वाराणसी स्थित शाह आई बैंक के नेत्र सर्जन अजय मौर्य पहुच करके उनके नेतृत्व में डॉ डी.डी. सिंह कुशवाहा डॉ उमाशंकर ने नेत्रदान कराया  नेत्रदान के पश्चात डॉ अजय मौर्य ने कहा कि दृष्टि दान से किसी की खुशियां ही नहीं बल्कि उनके परिवार की आंतरिक शांति और संतुष्टि की प्राप्ति होती है गाजीपुर जनपद का हम सभी लोग आभारी हैं विशेष रूप से सम्राट अशोक क्लब गाजीपुर का जिन्होंने जागरूकता फैला कर यहां के लोगों को नेत्रदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है साथ ही साथ परिवार के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा की परिवार के लोग इस संसार में किसी न किसी व्यक्ति की खुशियों के लिए ऐसा पुनीत कार्य करने का काम किया है  सम्राट अशोक क्लब के जिला अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने कहा कि जनपद में कुशवाहा समाज के 17वां यह  नेत्रदान है और नेत्रदान एक महान दान होता है जो किसी न किसी व्यक्ति को दृष्टि प्रदान करता है सम्राट अशोक क्लब जागरूकता फैला करके अधिक से अधिक नेतदान करा करके नेत्र बाधित लोगों को इस संसार की खूबसूरती को देखने के लिए प्रेरित करता नेत्रदान होने के अवसर पर मुख्य रूप से मर्याद कुशवाहा गोपाल कुशवाहा राजेंद्र कुशवाहा सुनील कुशवाहा महेश कुशवाहा धनंजय कुशवाहा राजेंद्र कुशवाहा डॉ जनक कुशवाहा सहित तमाम समाजसेवी लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *