पक्का घाट बना क्रिकेट मैदान, टहलने वालों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

गाजीपुर। जमानियां। कस्बा क्षेत्र में खेल के मैदानों की कमी के कारण बच्चे और युवा मजबूरन कस्बा बाजार स्थित पक्का घाट को ही अस्थायी क्रिकेट मैदान बनाकर चबूतरे पर क्रिकेट खेलने को विवश हो गए हैं। इसके चलते सुबह-शाम टहलने आने वाले युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पक्का घाट पर नियमित रूप से बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए टहलने आते हैं, लेकिन यहां क्रिकेट खेले जाने के कारण उन्हें लगातार खतरे का सामना करना पड़ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/demand-for-bathroom-for-women-in-patkapur/
क्रिकेट खेल रहे युवाओं की तेज गेंद कभी भी टहलने वालों को लग सकती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।बताया जाता है कि क्षेत्र में खुले मैदानों की कमी के कारण बच्चों और युवाओं के पास खेलने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं बचा है। ऐसे में वे पक्का घाट के चबूतरे को ही मैदान बनाकर क्रिकेट खेल रहे हैं, जिससे टहलने वालों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने कहा कि सुबह-शाम टहलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्रिकेट खेलने के कारण वॉकिंग करने वालों की सुरक्षा और सुविधा दोनों प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति क्षेत्र में खेल मैदानों की कमी को उजागर करती है, जबकि बच्चों और युवाओं के समग्र विकास के लिए खेल मैदान अत्यंत आवश्यक हैं।उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों के लिए अलग से उपयुक्त मैदान विकसित किया जाए, ताकि बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित स्थान मिल सके और पक्का घाट पर टहलने वालों को भी किसी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *