गाजीपुर – खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्धारित कार्यक्रमानुसार जनपद गाजीपुर में जूनियर बालकों की एथलेटिक्स, जिमनास्टिक प्रतियोगिता तथा जूनियर वर्ग बालिकाओं की कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया।प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अपर उपजिलाधिकारी विनोद कुमार जोशी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला बाबा इन्द्रदेव इंटर कॉलेज महेशपुर और अफताब एकेडमी केलही के बीच खेला गया, जिसमें बाबा इन्द्रदेव इंटर कॉलेज महेशपुर की टीम ने 28-25 अंकों से जीत दर्ज की। कबड्डी प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सुश्री अंजनी वर्मा (कबड्डी प्रशिक्षिका), इन्द्रजीत यादव तथा प्रियांशु ने भूमिका निभाई।कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में कुल 65 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं जिमनास्टिक प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 85 खिलाड़ियों ने अलग-अलग इवेंट में भाग लिया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 90 बालकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान मो. अकरम अहमद (ज्वाइंट सचिव, उ.प्र. कबड्डी संघ), कमलेश यादव (सचिव, कुश्ती संघ गाजीपुर), अमरजीत सिंह (अध्यक्ष, एथलेटिक्स संघ गाजीपुर), अश्वनी राय (व्यायाम शिक्षक, बेसिक शिक्षा), योगेन्द्र कुमार, मो. मोईन (संयुक्त सचिव, फुटबॉल संघ गाजीपुर), राधेश्याम सिंह यादव, विनोद कुमार जायसवाल, प्रदीप राय, प्रेमचंद यादव, विजय, संगीता यादव तथा कु. जुगनू वारिसी सहित अन्य गणमान्य लोग एवं खेल विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।अंत में क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।