गाजीपुर में घरेलू गैस आपूर्ति की समीक्षा, बुकिंग के आधार पर होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश

गाजीपुर । जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की शनिवार को विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि सभी गैस एजेंसियां ग्राहकों द्वारा कराई गई बुकिंग के आधार पर नियमानुसार होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति कर रही हैं।जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में जनपद की सभी तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों तथा पूर्ति निरीक्षकों द्वारा गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं को केवल बुकिंग तिथि के क्रम में ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाए तथा बुकिंग की पूरी प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों की जानकारी उपभोक्ताओं को स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे आसानी से गैस बुकिंग करा सकें।अधिकारियों ने बताया कि बीपीसीएल (भारत गैस) के उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप नंबर 1800224344, आईवीआरएस नंबर 7715012345 व 7718012345, मिस कॉल 7710955555, हेलो बीपीसीएल एप, पेटीएम, अमेजन पे, जीपे या फोनपे के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।read more:https://pahaltoday.com/manas-agrahari-brought-laurels-to-the-district-by-securing-19th-position-in-the-ca-examination/
इंडेन गैस (आईओसीएल) के उपभोक्ता व्हाट्सएप नंबर 7588888824, आईवीआरएस/एसएमएस नंबर 7718955555, मिस कॉल 8454955555, इंडियन ऑयल वन एप या कंपनी के  पोर्टल https://cx.indianoil.in⁠� के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं।इसी प्रकार एचपी गैस के उपभोक्ता व्हाट्सएप नंबर 9222201122, आईवीआरएस नंबर 8888823456, मिस कॉल 9493602222, उमंग एप, एचपी पे एप या पोर्टल www.myhpgas.in⁠� के माध्यम से गैस बुकिंग कर सकते हैं।इस दौरान पूर्ति निरीक्षकों द्वारा विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स प्रतिमा इंडेन गैस एजेंसी गाजीपुर में मौके पर 130 सिलेंडर बिक्री में तथा 560 स्टॉक में उपलब्ध पाए गए। मेसर्स ओम भारत गैस एजेंसी परसा मुहम्मदाबाद में 322 सिलेंडर बिक्री में और 306 स्टॉक में मिले। मेसर्स शंकर भारत गैस एजेंसी राजापुर जखनियां में 61 सिलेंडर बिक्री में और 75 स्टॉक में उपलब्ध पाए गए। वहीं मेसर्स रूचि इंडेन गैस एजेंसी अलावलपुर में 150 सिलेंडर बिक्री में तथा 421 स्टॉक में पाए गए।इसके अतिरिक्त घरेलू गैस की आपूर्ति करने वाले हॉकरों की भी जांच क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शरद चन्द्र दूबे और पूर्ति निरीक्षक विनोद यादव की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि हॉकरों द्वारा भी नियमानुसार घरेलू गैस की आपूर्ति की जा रही है।
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर ऑयल कंपनियों के टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा जनपद स्तरीय आपदा कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0548-2224041 पर भी प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *