हापुड-सिंभावली निवासी संदेश यादव को किसान परिवार लिमिटेड में चेयरमैन-स्ट्रेटेजिक अलायंस पार्टनरशिप्स का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति के बाद सिंभावली क्षेत्र में खुशी का माहौल है, जहां लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।दैनिक पहल टुडे से बात करते हुए संदेश यादव ने कहा कि किसान परिवार लिमिटेड द्वारा दिया गया यह महत्वपूर्ण पद उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। उन्होंने इसे अपने परिवार और देशभर में जुड़े प्रत्येक साथी के विश्वास और स्नेह का परिणाम बताया।किसान परिवार लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1400 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य रखा है। कंपनी का आगामी वर्ष के लिए 6800 करोड़ रुपये के टर्नओवर का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी है, जिसे प्राप्त करने के लिए संकल्प लिया गया है। यादव ने विश्वास जताया कि यह लक्ष्य निश्चित रूप से साकार होगा। यादव ने अपनी इस उपलब्धि को महामहिम राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा, माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी (उत्तराखंड) के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट को समर्पित किया। इस अवसर पर मनीष शर्मा, उदित शर्मा, देवेंद्र सिंह, कालुराम, हरेंद्र देवेंद्र यादव सुरेंद्र यादव हरीश यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे