संत डॉ. सौरभ पाण्डेय एवं डॉ. विनय श्रीवास्तव ने किया अंश इंटरप्राइजेज ई-मोटर्स का उद्घाटन

गोरखपुर। कौड़ीराम क्षेत्र के धसका गोला रोड स्थित अंश इंटरप्राइजेज ई-मोटर्स सेल एंड सर्विस का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख एवं मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय तथा केशव चैरिटेबल हॉस्पिटल के न्यासी डॉ. विनय श्रीवास्तव  वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ने संयुक्त रूप से फूलों की लड़ी काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।इस अवसर पर डॉ. सौरभ पाण्डेय एवं डॉ. विनय श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ई-स्कूटर न केवल किफायती परिवहन का बेहतर साधन है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अत्यंत उपयोगी विकल्प बनकर उभर रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से प्रदूषण में कमी आती है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे आम लोगों को लाभ मिल रहा है।प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर रामनरायण यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अंश इंटरप्राइजेज के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के साथ-साथ बेहतर सर्विस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।इस अवसर पर जयनारायण यादव, हरिनारायण यादव, दीपक कुमार, त्रिलोकी नारायण, गुरु पांडेय, विवेक प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने इस नई पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *