जखनिया । क्षेत्राधिकारी ने भुड़कुड़ा कोतवाल के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों का किया भ्रमण

जखनिया गाजीपुर । भुडकुडा अधिकारी शुभम वर्मा ने भुड़कुड़ा पुलिस कर्मियों के साथ गुरुवार को क्षेत्र के बुढानपुर , भुडकुडा , व जनपद की अंतिम सीमा घटारो व माखनपुर तक  कई गांवों का भ्रमण के साथ ही  अंतिम सीमा तक जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ सीमावर्ती इलाकों की स्थिति का जायजा लिया । पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित गश्त जारी रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने कहा कि जनपद की अंतिम सीमा तक पुलिस की सक्रियता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *