पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

गाजीपुर। जनपद में आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, आपसी मारपीट, पारिवारिक विवाद सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *