पूर्व मंत्री डॉ अमीता सिंह के दुखदुरिया कार्यक्रम में उमड़ा महिला श्रद्धालुओं का जनसैलाब 

भेटुआ/अमेठी। जनपद अमेठी के भेटुआ विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत अमयेमाफी गांव में गुरुवार को बाबू मान सिंह के चबूतरे पर पूर्व मंत्री डॉ अमीता सिंह की ओर से भव्य दुखदुरिया कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सुहागिन महिलाओं ने भाग लिया। कथा की शुरुआत में डॉ अमीता सिंह ने महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर सती माता और अवसान माई का पूजन कराया, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अमीता सिंह ने कहा कि अमेठी में सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं और उनके रहते यहां कभी भी आतंक का माहौल नहीं बनने दिया जाएगा।वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने कहा कि अमयेमाफी उनका जन्मस्थान है और बचपन की कई यादें इस स्थान से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा राजनीति को सेवा का माध्यम माना है और आगे भी क्षेत्र के विकास व लोगों की खुशहाली के लिए कार्य करते रहेंगे।इस अवसर पर ननके सिंह, संतोष सिंह, रामआसरे यादव, शंभू नाथ कन्नौजिया, रामदुलारे कोरी, श्रीराम कश्यप, शिवबहादुर वैश्य, पिंटू सिंह, मनोज सिंह, लल्लन सिंह, राजकुमार सिंह, हरिकेश सिंह, बल्लू तिवारी, विकास तिवारी , घनश्याम तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *