संत समाज को आगे कर यूजीसी गाइडलाइन का विरोध करने का किया आह्वान

लखनऊ: यूजीसी गाइडलाइन के विरोध में लोगों को जागरूक करने और अखिल भारतीय ब्रह्म समाज का विस्तार करने के क्रम में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल आज हिमाचल प्रदेश पहुंचे। हिमाचल प्रदेश में महामंत्री ने संत समाज को आगे कर यूजीसी गाइडलाइन का विरोध करने का आह्वान किया! हिमाचल प्रदेश के श्री नैना देवी क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री रणधीर शर्मा की मौजूदगी में एक बड़े जनसमूह में संतों ने भी ब्रह्म समाज के महामंत्री के स्वर में स्वर मिलाते हुए इसे समाज को बांटने वाला बताया! संतों ने स्पष्ट रूप से कहा कि समाज को विभाजित कर अपना उल्लू सीधा करने वालों के मंसूबे कभी सफल नहीं हो सकते हैं! पूरा संत समाज इस विषय में लोगों को जागरूक करेगा! सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से मां निर्मलानंद गिरि जी महाराज, कार्तिक गिरि जी महाराज कोतवाल श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, जमुना गिरि जी महाराज थानापति तथा श्री देवेन्द्र शुक्ल राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय ब्रह्म समाज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *