हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात राष्ट्रीय लोक दल के जिला इकाई द्वारा महाराणा प्रताप पार्क रामलीला मैदान हरदेव नगर कानपुर में 22 मार्च को आयोजित किया जा रहे स्नेहा महोत्सव एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग करने आ रहे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए आज सदर तहसील अकबरपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता राष्ट्रीय लोक दल जिला इकाई के मुख्य महासचिव अरुण कुमार अवस्थी के चैम्बर पर जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी विधानसभा चौबेपुर राजकुमार तिवारी ने पदाधिकारी संग बैठक करते हुए आवश्यक जिम्मेदारियां सभी को सौंपी है। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजकुमार तिवारी द्वारा कहा गया कि मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी के कार्यक्रम को आगामी 22 मार्च महाराणा प्रताप पार्क रामलीला मैदान हरदेव नगर कानपुर स्नेह महोत्सव एवं सम्मान समारोह में जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला जी, अजीत पाल जी सहित समस्त विधायक गणों को प्रतिभाग करना है। ऐसे कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए कार्यक्रम को सफलता के आयाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी के कंधों पर है। श्री तिवारी द्वारा कहा गया कि सभी लोग कार्यक्रम किस तरह से सफल हो, कितनी मेहनत की जाए, कितने लोगों से मुलाकात की जाए, सभी तय होना है जिस पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी ने बताया कि जनपद कानपुर देहात से भारी तादाद में लोग आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान ऋषि राज अवस्थी, विक्रांत पाठक, सर्वेश शुक्ला, किशन मिश्रा, अधिवक्ता अजय द्विवेदी, अधिवक्ता बृजेश त्रिपाठी, अजय कुमार सहित अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहे।