मोहित अरोड़ा-बलरामपुर/मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे। उनके जनपद के दौरे में निर्माणाधीन मां पातेश्वरी विश्वविद्यालय ,अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय सहित संयुक्त सहित अन्य चिकित्सालय का निरीक्षण,कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक प्रमुख रहा।उन्होंने भ्रमण के दौरान हो रहे कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया। मुख्य मंत्री देवी पाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।माना जा रहा है कि आगामी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रि मेला की तैयारी का भी जायजा लेंगे। चैत्र नवरात्रि में आयोजित होने वाला देवी पाटन मेला की पूर्वांचल का प्रमुख धार्मिक मेला के रूप में मान्यता है।नेपाल के निकट होने के कारण नेपाल से काफी संख्या में श्रद्धालु आते है । मां पातेश्वरी के गुरु रतन नाथ जी की सवारी नेपाल से चलकर पंचमी के दिन तुलसीपुर पहुंचती है जहां उनका स्थान आरक्षित है जिसे दरीचा के नाम से जाना जाता है।नेपाल में पीर रतन नाथ जी की बहुत मान्यता है।
मुख्य मंत्री गुरुवार 12 मार्च को सुबह लौट जाएंगे।