विद्यालयों में एलपीजी गैस की किल्लत से एमडीएम प्रभावित होने की आशंका

महराजगंज रायबरेली। वर्तमान समय में इंडेन गैस सर्विस की कार्यप्रणाली में अव्यवस्था के चलते प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गैस की गंभीर किल्लत उत्पन्न हो गई है। वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पका-पकाया भोजन देने के लिए एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है।श्री शुक्ल ने बताया कि आज जब विद्यालय के शिक्षक गैस सिलेंडर के लिए संबंधित एजेंसी के कर्मचारियों को फोन कर रहे हैं, तो कॉल रिसीव नहीं की जा रही है। इस कारण एमडीएम के जिम्मेदार और उनके परिजन विद्यालय कार्य छोड़कर गैस लेने के लिए लाइन में खड़े हैं।विशेषकर प्राथमिक विद्यालय इसिया, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मिहीखेडा और उच्च प्राथमिक विद्यालय थुलेडी के स्टाफ के लोग सुबह 10 बजे से बछरावां में सिलेंडर लेने के लिए खड़े हैं, लेकिन अभी तक गैस नहीं मिल पाई है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेने और प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने हेतु गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *