रेहड़। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम प्रधानों, एसएमसी अध्यक्षों, सचिवों एवं शिक्षकों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा एवं विद्यालयों से संबंधित अनेक योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। क्षेत्र के बादीगढ़ चौराहा स्थित एक वैंकट हॉल में प्राथमिक शिक्षक संघ अफजलगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष मुनीश चौहान व जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप चौहान की संयुक्त अध्यक्षता एवं शिक्षक शमीम अहमद के संचालन में बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें एआरपी भोगराज सिंह, जोगेंद्र सिंह, नौशाद अहमद व पूर्व एआरपी पूनम रानी आदि ने शिक्षा के उत्थान एवं प्रचार प्रसार से संबंधित योजनाओं जैसे निपुण भारत मिशन, डीबीटी, नारी सशक्तिकरण, तिथि भोज एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य शैक्षिक योजनाएं आदि के संबंध में ग्राम प्रधानों, एसएमसी अध्यक्षों, सचिवों एवं शिक्षकों को विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यशाला में ब्लॉक क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष व परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद रहे।