श्रावस्ती। पूर्व सांसद अध्यक्ष जिला पंचायत श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र की सड़क समस्याओं से अवगत कराते उनके निर्माण की मांग की। जिससे जिलेवासियों को आवागमन के लिए सुगम मार्ग मिल सके।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद ने भिनगा राप्ती बैराज मार्ग के चौड़ीकरण उच्चीकरण, मधवापुर रोड कटान के विशेष मरम्मत सहित जिले के तमाम विकास योजनाओं हेतु मांग पत्र सौंपा। सांसद की ओर से सौंपे गए पत्र पर मुख्यमंत्री ने सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने आश्वासन दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि जिलेवासियों की समस्याओं को दूर कराना उनकी प्राथमिकता है। इस सम्बंध में वें समय-समय पर सूबे के मुखिया और केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर समस्याओं से अवगत कराते रहते हैं।