नगीना । पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा थाने पर समस्त विवेचकों का अर्दली रूम निरीक्षण किया गया। अर्दली रूम के दौरान थाना क्षेत्र में घटित अपराधों एवं प्रचलित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अभियोगों में प्रभावी कार्यवाही तथा साक्ष्यों के समुचित संकलन के संबंध में उपस्थित सभी विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, साथ ही विवेचनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।