लाल जी यादव को नई जिम्मेदारी हेतु चौधरी राजेश यादव ने दी बधाई

फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में जनपद जौनपुर के लाल जी यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी बनाए जाने पर चौधरी राजेश यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। चौधरी राजेश यादव ने कहा कि लाल जी यादव लंबे समय से समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज के हित में बेहतर कार्य होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि लाल जी यादव अपने दायित्व का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने तथा समाज के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की। इस दौरान ने चौधरी राजेश यादव ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर नव नियुक्त पदाधिकारी लाल जी यादव के आदेशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश देते हुए जरिए दूरभाष अपने टीम के साथ बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *