स्पेशल एजुकेटर ने समस्त स्टाफ को प्रशस्त ऐप कराया डाउनलोड –

बहराइच ( पयागपुर )l जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉली मिश्रा के आदेशानुपालन  एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा लाल जी दुबे, जय वीर सिंह के तत्वाधान मे आयोजित विकास क्षेत्र पयागपुर के स्पेशल एजुकेटर राजेश कुमार पटेल तथा आरती सिंह के द्वारा समस्त विद्यालयों के समस्त शिक्षकों को प्रशस्त एप डाउनलोड कराया जा रहा है l इसी क्रम में आज उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमल शिवदहा में समस्त स्टाफ को प्रशस्त ऐप डाउनलोड कराया इस ऐप के माध्यम से विद्यालय मेंअध्यनरत दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग की जानी है l स्क्रीनिंग में पहचान किए गए बच्चों का नामांकन तथा प्रमाण पत्र एवं  उनसे संबंधित सारी सुविधाओं को प्रदान करने की  योजना बनाई जाएगी ।   स्पेशल एजुकेटर राजेश कुमार पटेल  तथा आरती सिंह ने बताया कि विकास क्षेत्र के 167 विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में प्रशस्त ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया जारी है । आज प्राथमिक विद्यालय पडेरा, कलहावापुर, पिपरा कमाल शिवदहा मे प्रशस्त ऐप डाउनलोड कराया  गया  l इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक  राजेश कुमार मिश्र, सहायक शिक्षक  दिनेश कुमार,  महिमा दुबे, नम्रता सिंह, रत्ना सिंह, प्रतिभा, अनीता सिंह, अमित चाहर, राम निवास साहनी, वीरेंद्र प्रताप पाण्डेय, बड़कऊ पाण्डेय पटिहाट आदि शिक्षकों ने प्रशस्त ऐप डाउनलोड किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *