पीलीबांध के निर्माण में अधिगृहित भूमि का मुआवजा दिए जाने की मांग

भाकियू (टिकैत) की बैठक में उठा मुद्दा
 रेहड़। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक का आयोजन मंगलवार दोपहर पीलीबांध के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रांगण में किया गया। बैठक में पीलीबांध निर्माण में अधिग्रहण की गई किसानों की भूमि के बदले भूमि अथवा मुआवजा अभी तक भी न दिए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए किसानों को उनका उचित मुआवजा अथवा भूमि के बदले भूमि दिए जाने की जोर-जोर से मांग उठाई गई। किसान सरदार हरि सिंह की अध्यक्षता एवं भाकियू (टिकैत) के जिला संगठन मंत्री देवेंद्र कौशिक के संचालन में आयोजित बैठक में सिंचाई विभाग के एसडीओ पंकज कुमार जैन व जेई गजेंद्र सिंह चौहान को किसानों की कई अन्य समस्या से भी अवगत कराते हुए समाधान की मांग की गई। बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किसानों ने कहा कि यह डील किसानों के हित में नहीं है, इससे किसानों का हित प्रभावित होगा‌। उपस्थित किसानों ने इस ट्रेड डील पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, रमेश चंद्र शेखावत, यूसुफ कुरैशी, जसवीर फौजी, शकील कुरेशी, चक्रधर प्रसाद शर्मा, बिरसा सिंह, रवैल सिंह, रेशम सिंह, मौ. रियाज, शरीफ अंसारी, रईस, रियासत, अहमद सईद, रिहान, मतलब, फिरोज आदि किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *