यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रभारी बने लालजी यादव, जनपद में खुशी की लहर

25 वर्षों की समाज सेवा और संगठनात्मक सक्रियता का मिला प्रतिफल, प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय इकाई द्वारा समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जनपद जौनपुर के जिला अध्यक्ष लालजी यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक यादव (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट) ने उनके लगभग 25 वर्षों के समर्पित सामाजिक योगदान, संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति निरंतर सेवा को देखते हुए उन्हें अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा (उत्तर प्रदेश) का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी नियुक्त किया है।बताया जाता है कि लालजी यादव लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने यादव समाज को एकजुट करने के साथ-साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए भी निरंतर प्रयास किया है। उनके इसी समर्पण और सक्रियता को देखते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।read more:https://pahaltoday.com/awareness-rally-in-ghazipur-to-promote-national-lok-adalat-cases-to-be-settled-on-march-14/  जौनपुर की पावन धरती से निकलकर प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना न केवल लालजी यादव के लिए बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व और सम्मान की बात मानी जा रही है। समाज के लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के हितों के लिए नई दिशा में कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर लाल बिहारी यादव (नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद) तथा मनोज सिंह यादव (राष्ट्रीय महासचिव) द्वारा लालजी यादव को विधिवत मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस दौरान संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।मनोनयन पत्र प्राप्त करने के बाद लालजी यादव ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि यादव समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि संगठन के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में युवाओं को जोड़कर समाज के उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। साथ ही समाज के लोगों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए भी हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। लालजी यादव की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र और जनपद में खुशी का माहौल देखने को मिला। समाज के विभिन्न गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर डॉ. राजपति यादव, शिव सहाय यादव, मायाशंकर यादव, जनार्दन यादव, बृजभूषण यादव, तेज बहादुर यादव, जय हिंद यादव, शिव धनी यादव, रंग बहादुर यादव सहित अनेक साथियों और समर्थकों ने लालजी यादव को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज के हितों के लिए प्रभावी कार्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *