ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली, कनक जन कल्याण समिति और पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय, पनारी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी, जागरूकता रैली और झलकारी बाई सभागार में सुरक्षा व सम्मान की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सितारा देवी, अध्यक्ष श्रीमती कंचन लता यादव, प्रबंध निर्देशिका डॉ. पूजा यादव, प्राचार्य डॉ. सूफिया और कनक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जयेश बादल ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस सेमिनार में एनसीसी, एनएसएस और रोवर्स रेंजर्स के वालंटियर्स सहित सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रबंधक श्रीमती सितारा देवी ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि मध्यकाल में महिलाओं की स्थिति दयनीय हुई, लेकिन आज शिक्षा के कारण वे पुनः शक्तिशाली हो रही हैं। हमें छात्राओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा देनी होगी। अध्यक्ष श्रीमती कंचन लता यादव ने कहा समाज की राक्षसी सोच जैसे दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और लैंगिक असमानता को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षित और जागरूक नारी ही सुरक्षित समाज की नींव है। प्रबंध निर्देशिका डॉ. पूजा यादव ने कहा कि आज की नारी रक्षा से लेकर खेल तक हर क्षेत्र में अग्रणी है। वह शक्ति स्वरूपा दुर्गा भी है और समय आने पर कालिका भी। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बालिकाओं को मानसिक रूप से सशक्त बनाने का अनुरोध किया।read more:https://khabarentertainment.in/illegal-occupation-of-public-places-will-not-be-tolerated-at-all-yogi-adityanath/ अध्यक्ष कनक जन कल्याण समिति जयेश बादल ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए श्री बादल ने कहा,समाज की प्रगति सीधे तौर पर महिलाओं की प्रगति से जुड़ी है। डिजिटल युग में हमें महिलाओं की सुरक्षा और उनकी सक्रिय भागीदारी पर विशेष ध्यान देना होगा।” उन्होंने बताया कि 1 से 15 मार्च तक चलने वाले देशव्यापी पखवाड़े के तहत ललितपुर में महिलाओं को कानूनी अधिकारों और नेतृत्व क्षमता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. सूफिया ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच विद्यमान शैक्षिक अंतर को मिटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्वतंत्रता ही भविष्य तय करती है; जब हम अपने निर्णय स्वयं ले सकेंगे, तभी सही मायने में आजाद होंगे।जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण:संगोष्ठी के पश्चात शिक्षित नारी-सशक्त समाज के नारों के साथ ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एक विशाल रैली निकाली गई। अंत में झलकारी बाई सभागार में सभी उपस्थित जनों ने महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर सामूहिक शपथ ली।पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय परिवार ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए विश्व युवक केंद्र और कनक जन कल्याण समिति का विशेष आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना, असि. प्रो. प्रकाश खरे, प्रीति शुक्ला, रत्ना याज्ञिक, साधना नागल, रंजना श्रीवास्तव, सुषमा पटेल, आरती बुंदेला सहित रजनी यादव, राघवेंद्र सिंह, मुस्ताक खान, दीपेंद्र यादव और समस्त महाविद्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहीं।