पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026

 लखनऊ : पंजाब नैशनल बैंक देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों, नेतृत्व और योगदान को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।पीएनबी के नई दिल्ली स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजर नीलू खन्ना और डॉ. दिनेश कंसल थीं। कार्यक्रम में पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र, कार्यपालक निदेशकगण एम. परमशिवम, बिभु पी. महापात्र, डी. सुरेंद्रन तथा अमित कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और कार्मिक भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में महिलाओं के योगदान को समर्पित एक विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति दिखाई गई, जिसमें महिलाओं के साहस, नेतृत्व और प्रभाव की प्रेरणादायक कहानियों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन बैंक के कार्मिकों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ, जो पीएनबी परिवार में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और समावेशिता की भावना को प्रदर्शित करता है। read more:https://pahaltoday.com/anupam-verma-gets-irs-cadre-in-civil-services/
सभा को संबोधित करते हुए अशोक चंद्र, एमडी एवं सीईओ, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने समाज के निर्माण में महिलाओं और संस्थाओं दोनों की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा,“पिछले एक दशक में हमारे देश ने महिलाओं की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कई ऐतिहासिक पहलें देखी हैं, जिन्होंने महिला विकास की यात्रा में एक नए अध्याय का मार्ग प्रशस्त किया है। एक बैंक के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम स्वयं सहायता समूहों और अन्य समुदायों से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय सेवाओं तक सहज पहुँच सुनिश्चित करें, ताकि ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न को साकार करने में योगदान दिया जा सके। यह लक्ष्य तभी संभव है जब देश की महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनें। पीएनबी महिलाओं के विकास के लिए संगठन के भीतर और बाहर निरंतर प्रतिबद्ध है। मैं यहाँ उपस्थित सभी महिलाओं से आग्रह करता हूँ कि वे एक-दूसरे का सहयोग एवं उत्थान करें और मजबूत समुदायों के निर्माण में उदाहरण प्रस्तुत करें।” मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश कंसल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा,“यह दिवस उन महिलाओं की प्रेरणादायक यात्रा का उत्सव है, जो अपनी शक्ति, दृढ़ता और संकल्प के माध्यम से बाधाओं को तोड़ते हुए समाज को नई दिशा दे रही हैं। इस वर्ष की थीम हमें याद दिलाती है कि जब हम महिलाओं को अवसर, मार्गदर्शन और वित्तीय सशक्तिकरण प्रदान करते हैं, तो हम पूरे समुदाय को आगे बढ़ाते हैं। पंजाब नैशनल बैंक द्वारा समावेशन को बढ़ावा देने और महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता का समर्थन करने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।”
मुख्य अतिथि मेजर नीलू खन्ना ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा,“आइए हम एक प्रसन्न और संतुलित मन पर ध्यान केंद्रित करते हुए शुरुआत करें, क्योंकि यही स्वस्थ शरीर की नींव है। यह दिवस हमें अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की याद दिलाता है। मुझे यह देखकर प्रसन्नता है कि पंजाब नैशनल बैंक महिलाओं के विकास और उन्नति के लिए अधिक अवसर प्रदान करते हुए एक समावेशी कार्यस्थल बनाने की दिशा में सार्थक पहल कर रहा है।”कार्यक्रम के अंतर्गत पीएनबी प्रेरणा के सदस्यों, जो बैंक की वरिष्ठ महिला अधिकारियों तथा वरिष्ठ बैंक अधिकारियों की पत्नियों का एक संगठन है और बैंक की सीएसआर पहलों का सक्रिय रूप से सहयोग देता है—ने प्रोजेक्ट चेतना के बारे में जानकारी साझा की। इस पहल के तहत एनजीओ ‘सच्ची सहेली’ के सहयोग से दिल्ली सरकार के स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त बैंक ने CAPED के साथ अपने सीएसआर सहयोग का भी उल्लेख किया, जिसके अंतर्गत दिल्ली-एनसीआर में वंचित महिलाओं के लिए गर्भाशय ग्रीवा, स्तन और मुख कैंसर के प्रति जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान, पीएनबी ने पीएनबी प्रेरणा की सदस्य प्रियंका प्रधान को पिछले पाँच वर्षों में मैराथन दौड़ में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *