नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ द्वारा ‘संघर्ष से सम्मान तक’ थीम और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय 71 नार्थ एवेन्यू में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं को मजबूत बनाने में अहम् भूमिका निभाने वाली महिलाओं और वैसी सोशल वर्क करने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने सामाजिक कार्य कर इंसानियत की भूमिका निभाई है.
कार्यक्रम की शुरूआत बाबासाहब भीमराव अंबेडकर और पद्म भूषण रामविलास पासवान की तस्वीर पर महिलाओं द्वारा माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ ‘रामविलास पासवान अमर रहें’ और लोक जनशक्ति पार्टी जिंदाबाद का जयकारा लगाया गया.
इस मौके पर लोजपा (रामविलास) महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रभा भाटिया एवं प्रदेश अध्यक्ष शबीना खान ने 400 के करीब उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया और उन्हें अपने भीतर की शक्ति एवं परचान को पहचानने की प्रेरणा दी. भाटिया ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं ने अपनी ताकत दिखा दी है. इससे राजधानी दिल्ली में हमारी पार्टी की मजबूती का पता चल गया है. अब हम अपनी हर बात को सरकारों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ अपनी कार्यक्षमता को बनाए रखना है.
प्रदेश अध्यक्ष शबीना खान ने कहा कि हमारी पार्टी माहिलाओं के हर सुख—दु:ख और मुसीबत की घड़ी में खड़ी है. हमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की रोशनी मिल रही है.
इस मौके पर गरीब महिलाओं को राशन का किट वितरित किया गया. कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं में आशा गौतम, गुरविंदर कौर शर्मा, नाजिस शान, लता चोपड़ा, रजनी गौतम, निशा खान, सुनीता शुक्ला, तारा देवी थीं. इसके अतिरिक्त अतिथि के तौर पर शामिल हुई ब्रह्मकुमार जानकी, ब्रह्मकुमार स्वति, डॉ. कमल एस सक्सेना, नलिनि अस्थाना, संध्या राजी, डा. प्रीति. इस मौके पर समाजिक संस्था इंसानियत परिवार के सैंकड़ों सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.