मिर्जापुर। भारत अपने तेल आयात का 40 फीसदी हिस्सा मध्य पूर्व से हार्मुज जल डमरू संधि के माध्यम से प्राप्त करता है। सूत्र ने बताया कि ईरान विवाद के कारण हो सकता है कि भारत रूसी कच्चे तेल के आयात पर ट्रंप प्रशासन से सहमति ले सकता है।उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में कई स्थानों पर पेट्रोल डीजल या अन्य पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण पेट्रोल पंपों द्वारा करने का बेबुनियाद अफवाह फैलाया जा रहा है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर रविवार की शाम चार बजे उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र व जिला पूर्ति अधिकारी संजय प्रसाद की टीम द्वारा जंगी रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य रूप से चल रहा है। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि कहीं भी किसी प्रकार के ईंधन भंडारण का कार्य नहीं किया जा रहा है। पेट्रोल डीजल भंडारण से संबंधित फैली अफवाह गलत व अफवाह है उपभोक्ता किसी के बहकावे में न आएं।