मोहित अरोड़ा-बलरामपुर/आगामी नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ देवीपाटन मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया ।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में चल रही व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज एवं सड़क चौड़ीकरण का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर क्षेत्र के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) तथा सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का भी अवलोकन किया।read more:https://pahaltoday.com/mla-sakendra-verma-met-cm-yogi/
उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि मेले के दौरान आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वास्थ्य सुविधाएं, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए। साथ ही मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला अवधि में यातायात को सुव्यवस्थित रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग स्थल और ट्रैफिक प्लान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस और प्रशासन समन्वय बनाकर कार्य करें।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेला आयोजन को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाएं, ताकि जनपद बलरामपुर में आयोजित यह ऐतिहासिक मेला श्रद्धालुओं के लिए सुखद अनुभव बन सके।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, एसडीएम तुलसीपुर , अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी, जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।