नन्दनकला में बारात घर का शिलान्यास

बाराबंकी। फतेहपुर में ग्राम पंचायत नन्दनकला में शनिवार को एक बारात घर का शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह बारात घर पंचायतीराज विभाग की परफार्मेंस ग्रांट योजना के अंतर्गत चैदहवें वित्त आयोग की संस्तुति पर प्रस्तावित है। कार्यक्रम में विधायक साकेंन्द्र प्रताप वर्मा ने शिलान्यास किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक साकेंन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि इस बारात घर का निर्माण लगभग 3 करोड़ 52 लाख 67 हजार रुपये की लागत से होगा। यह सुविधा ग्रामीणों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी, जहाँ सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।read more :https://pahaltoday.com/minister-of-state-for-defence-welcomes-insv-kaundinya-after-successful-completion-of-her-maiden-overseas-visit-to-oman/  उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ सीधे गांवों तक पहुंचे। उन्होंने जोर दिया कि सरकार बिना किसी जाति, धर्म या मजहब के भेदभाव के सभी क्षेत्रों का विकास कर रही है। वर्मा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण मानकों के अनुरूप और मजबूत होना चाहिए। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस बारात घर को अपना समझकर इसकी साफ-सफाई और देखभाल की जिम्मेदारी लें। विधायक ने यह भी उल्लेख किया कि कुर्स विधानसभा क्षेत्र में कई ऐतिहासिक विकास कार्य पूरे किए गए हैं और कई महत्वपूर्ण योजनाएं अभी भी प्रगति पर हैं, जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आदिति श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रिश कुमार वर्मा, महंत हेमंतदास, रंजीत लोधी, अजय गुप्ता, अंशुमान मिश्र, विपुल बैसवार, अरुण सिंह, सूरज यादव, विजय यादव, अनुपम वर्मा, आशीष वर्मा, दीपू वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्ट के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *