कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

बाराबंकी। शहर में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व एक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुईं। यह कलश यात्रा शहर के कैलाश आश्रम स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रसूलपुर मोहल्ला स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि दूधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 7 मार्च से 13 मार्च तक किया जाएगा। कथा का वाचन वृंदावन से आए कथावाचक अभिनव महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिदिन कथा के समापन के बाद शाम को आरती की जाएगी और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा। आयोजकों ने सभी भक्तों से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी दद्दन मिश्रा, उमाशंकर जायसवाल, मदन शुक्ला, रोहित द्विवेदी, विष्णु तिवारी, निधि तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, नवनीत तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *